उत्तराखंड: सेल्फी लेते समय गंगनहर में बहे मेरठ, बागपत के दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुड़की। सेल्फी लेने के चक्कर में मेरठ और बागपत के दो युवक शुक्रवार को रुड़की में गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। गोताखोरों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाया। रुड़की सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, बागपत निवासी संदीप (22) और मेरठ निवासी भरत (21) अपने …

अमृत विचार, रुड़की। सेल्फी लेने के चक्कर में मेरठ और बागपत के दो युवक शुक्रवार को रुड़की में गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। गोताखोरों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाया।

रुड़की सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, बागपत निवासी संदीप (22) और मेरठ निवासी भरत (21) अपने दो दोस्तों अभिषेक (21) और राकेश ( 45) निवासी बागपत के साथ शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने जा रहे थे। रुड़की पहुंचने पर सभी दोस्त गंग नहर पटरी स्थित सोलानी पार्क पर रुक गये। यहां पर सभी दोस्त गंग नहर किनारे सेल्फी लेने लगे। अचानक ही संदीप और भरत का पैर फिसल गया, जिससे दोनों गंग नहर में गिर गए।

गंगनगर में बहे युवक। (फाइल फोटो)

दोस्तों को गंगनहर में डूबता देख अभिषेक और राकेश ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की गोताखोरों से तलाश शुरू करवा दी। इस बीच दोनों दोस्तों के परिजन भी रुड़की पहुंच गये। एसएसआई, कोतवाली दीप कुमार ने बताया कि गंग नहर में डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं, इससे पहले सहारनपुर निवासी दो युवक सेल्फी लेते गंग नहर में गिरकर लापता हो गए थे, जिनके शव तीन दिन पहले ही बरामद हुए थे।

संबंधित समाचार