पार्षद गीता रावत घूस लेते गिरफ्तार, मूंगफली व्यापारी के जरिए लेती थी रिश्वत का पैसा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीत रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दिल्ली में सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी। अरोपी महिला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद हैं। …
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीत रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दिल्ली में सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत की डिमांड की गई थी। अरोपी महिला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद हैं।
उनके खिलाफ शुक्रवार को दोपहर को सीबीआई ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एक मुगफली व्यापारी के जरिए गीता रावत के पास रिश्वत जाती थी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने नोटों पर कलर लगाकर मुगफली वाले को पैसे दिए । जब वही नोट गीता रावत के पास पहुंचे तो सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद नोटों की जांच की गई तो वही कलर लगे नोट बरामद हुए। आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई अब आरोपी मूंगफली विक्रता सनाउल्लाह और पार्षद गीता रावत को अपने साथ आफिस ले गई है।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: नेशनल एवं स्टेट टीचर्स रिसोर्स के लिए चार शिक्षक चयनित
