बरेली: दो दिन चलेगीं तेज हवाएं, गेहूं की फसल पर पड़ेगा असर
बरेली,अमृत विचार। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को दिन में तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन …
बरेली,अमृत विचार। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को दिन में तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन में चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा।
लेकिन शाम होते-होते सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला। अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में माइनस दो डिग्री की गिरावट के साथ ही 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को हवा चलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस होने से रात के समय गलन और ठिठुरन से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
