कंगना रनौत ने खुलकर किया BJP का समर्थन, Video पोस्ट कर योगी सरकार के लिए मांगा वोट
मुंबई। अपनी बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीजेपी के सपोर्ट में खुलकर वोट की अपील की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है। ये वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया …
मुंबई। अपनी बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीजेपी के सपोर्ट में खुलकर वोट की अपील की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है। ये वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
वीडियो में कंगना ने कहा कि ‘नमस्ते दोस्तों, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट। याद रखें कि हमें अपनी चहिती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है, इसलिए भर-भर के वोट देने होंगे और जब भी वोट देने जाएं, अपने साथ 3 से 4 लोगों को जरूर लेकर आएं।
पढ़ें- तमन्ना भाटिया ने शुरू की ‘बबली बाउंसर’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो…
