UP Election 2022: बीजेपी ने उतारी महिला नेताओं की फौज, आधी आबादी पर पार्टी कर रही फोकस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतकर गद्दी में बैठने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच पार्टी ने अपनी प्रमुख महिला नेताओं के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुटाया है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान समेत करीब …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतकर गद्दी में बैठने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच पार्टी ने अपनी प्रमुख महिला नेताओं के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुटाया है।

इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान समेत करीब एक दर्जन राज्यों की प्रमुख महिला नेता शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के साथ पार्टी नेता सरोज पांडे शामिल हैं। ये सभी नेता पिछले दो माह से सतत रूप से संवाद और संपर्क में जुटे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। वह अभी तक महिलाओं के बीच सैकड़ों कार्यक्रम कर चुकी हैं।

भाजपा की कोशिश अब विभिन्न सामाजिक वर्गों को अपने साथ जोड़ने की तो है ही, लेकिन जाति और धर्म से हटकर देश की आधी आबादी की जरूरतों और समस्याओं को दूर कर उनको भी अपने साथ खड़ा करने में जुटी हुई है। ऐसे में जाति और धर्म की दीवारें भी टूटती हैं। पार्टी के इस अभियान को काफी सफलता मिली है। उसे उम्मीद है कि इस बार के चुनाव में महिलाओं के मतदान का एक बड़ा हिस्सा उसके साथ जुड़ेगा, भले ही उसके परिवार के अन्य सदस्य किसी और दल और उम्मीदवार को वोट दें।

पढ़ें- UP Election 2022: तीसरे चरण के प्रचार का सिलसिला थमा, बंद करवाई गईं शराब की लाइसेंसी दुकानें

संबंधित समाचार