अंडर-19 चैंपियन Rajvardhan Hangargekar पर लगा उम्र छिपाने का आरोप, धोखाधड़ी के मामले में बीसीसीआई करेगा जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 की विजेता भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राजवर्धन हैंगरगेकर पर अपनी उम्र छिपाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को की है। इस खिलाड़ी को बीते दिनों चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने …

मुंबई। महाराष्ट्र के खेल एवं युवा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 की विजेता भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राजवर्धन हैंगरगेकर पर अपनी उम्र छिपाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को की है। इस खिलाड़ी को बीते दिनों चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने करोड़ों रुपये में खरीदा था।

समझा जाता है कि खेल आयुक्त ने बीसीसीआई को एक चिठ्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने राजवर्धन द्वारा उम्र में धोखाधड़ी किए जाने से जुड़े कुछ सबूत भी सौंपे हैं। महाराष्ट्र के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज राजवर्धन की असल उम्र 21 साल है, लेकिन हाल ही में वह वेस्ट इंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप में खेले।

हंगरगेकर की मुश्किल में
अगर बीसीसीआई की जांच में राजवर्धन हैंगरगेकर दोषी पाए गए तो इस खिलाड़ी पर बैन भी लग सकता है। साल 2017-18 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के ओपनर मनजोत कालरा भी उम्र विवाद में फंसे थे और उनपर एक साल का बैन लगा था। अगर ऐसा होता है तो हंगरगेकर के लिए ये बड़ा झटका होगा। यही नहीं इस खिलाड़ी का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट तक रद हो सकता है।

राजवर्धन हैंगरगेकर को बाहर करेगी चेन्नई सुपरकिंग्स?
राजवर्धन हैंगरगेकर को आईपीएल 2022 ऑक्शन में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने डेढ़ करोड़  रुपये में खरीदा है। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई थी लेकिन अंत में चेन्नई ने बाजी मारी थी। हालांकि अब इस विवाद के बाद हैंगरगेकर का क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। बीसीसीआई उम्र के फर्जीवाड़े मामले पर अकसर बड़ी कार्रवाई ही करता है।

ये भी पढ़ें : BCCI ने कोहली को तीसरे टी-20 से पहले दिया ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे

संबंधित समाचार