बहराइच: महिला थाना परिसर में विवाद की हुई सुनवाई, पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर भेजा गया घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महिला थाना परिसर में शुक्रवार को महिलाओं के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई हुई। दो महिलाओं और उनके पति की काउंसिलिंग कर घर भेजा गया। शहर के डीएम तिराहा स्थित महिला थाना परिसर में शुक्रवार को शिविर लगा। परिवार परामर्श केंद्र और महिला थाना की ओर से आयोजित सुनवाई में महिलाओं और उनके …

बहराइच। महिला थाना परिसर में शुक्रवार को महिलाओं के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई हुई। दो महिलाओं और उनके पति की काउंसिलिंग कर घर भेजा गया। शहर के डीएम तिराहा स्थित महिला थाना परिसर में शुक्रवार को शिविर लगा। परिवार परामर्श केंद्र और महिला थाना की ओर से आयोजित सुनवाई में महिलाओं और उनके पति के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई की गई।

इसके बाद रानीपुर थाना क्षेत्र के दहौरा सिंगरखा गांव निवासी आरती देवी पत्नी गोलाई और राम गांव थाना क्षेत्र के मुंशीपुरवा बेगमपुर निवासी पूजा पत्नी जितेंद्र कुमार की विदाई उनके ससुराल की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि दोनों महिलाओं और उनके पति के बीच छोटे मामले को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं परिवार परामर्श केंद्र में कुल 38 बाद लंबित हैं। जबकि सिर्फ दो का निपटारा किया गया है।

पढ़ें- UP Election 2022: बीजेपी ने उतारी महिला नेताओं की फौज, आधी आबादी पर पार्टी कर रही फोकस

संबंधित समाचार