भाजपा ने डीडवाना घटना की जांच लिए तीन सदस्यीय समिति का किया गठन
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागौर जिले में डीडवाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं मौत के मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जो पीड़ित …
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागौर जिले में डीडवाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं मौत के मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जो पीड़ित परिवार से मुलाकात कर तथ्यों की जांच करेगी और डॉ. पूनियां को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
समिति के सदस्यों में पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, विधायक अभिनेष महर्षि एवं पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि डीडवाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। बाद में महिला की जयपुर में अस्पताल में मौत हो गई।
ये भी पढ़े-
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे लोगों से भरी बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल
