बहराइच: देर रात शटर काटकर दुकान से हुई लाखों की चोरी, मैनेजर ने तहरीर देकर की मुकदमा दर्ज कराने की मांग
बहराइच। जरवल कस्बा में जय किसान जंक्शन स्टोर का संचालन होता है। शुक्रवार रात को शटर तोड़कर दुकान से नकदी समेत लाखों की चोरी हो गई। मैनेजर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा में जय किसान जंक्शन स्टोर (जुआरी फॉर्म हब लिमिटेड) का संचालन …
बहराइच। जरवल कस्बा में जय किसान जंक्शन स्टोर का संचालन होता है। शुक्रवार रात को शटर तोड़कर दुकान से नकदी समेत लाखों की चोरी हो गई। मैनेजर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा में जय किसान जंक्शन स्टोर (जुआरी फॉर्म हब लिमिटेड) का संचालन होता है। सहारनपुर जिले के नकुर थाना क्षेत्र के शापला बेगमपुर गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र यश पाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह स्टोर का संचालन किराए के मकान में करता है। जबकि कस्बे में वह किराए के मकान लेकर रहता है। वह स्टोर का मैनेजर भी है।
शुक्रवार को लेखाकार पयागपुर के माधनगरा गांव निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्र की मौजूदगी में दुकान बंद हुआ। दुकान की चाबी लेखाकार के पास थी। लेखाकार भी किराए के मकान में रहता है। रात को दुकान का शटर उठाकर चोरों ने 25 हजार रूपए नकदी, एक लैपटॉप, 60 हजार की दवा समेत अन्य सामान की चोरी कर ली।
सुबह मैनेजर जब दुकान पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। इस पर उसने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जांच और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- पीएम मोदी ने किया 100 ‘किसान ड्रोन’ का उद्घाटन, कहा- देश में बढ़ रही है ड्रोन स्टार्टअप संस्कृति
