Dubai Tennis Championships : सानिया मिर्जा और लूसी हरादेका की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका (Lucie Hradecká ) को यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में दबदबा बनाने के बावजूद सानिया और हरादेका की जोड़ी को शुक्रवार रात युक्रेन की ल्युडमाइला किचेनोक और …

दुबई। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका (Lucie Hradecká ) को यहां दुबई टेनिस चैंपियनशिप के महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में दबदबा बनाने के बावजूद सानिया और हरादेका की जोड़ी को शुक्रवार रात युक्रेन की ल्युडमाइला किचेनोक और लातविया की येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ 6-2 2-6 7-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत और चेक गणराज्य की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी ने 11 ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि पहले सेट में तीन में से दो ब्रेक प्वाइंट जीतकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बनाई। सानिया और हरादेका हालांकि लय बरकरार रखने में नाकाम रही और किचेनोक तथा ओस्टापेंको ने वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और फिर मैच भी अपने नाम किया।

सानिया ने 2013 में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां खिताब जीता था। तीन मिश्रित युगल सहित छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली 35 साल की सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि डब्ल्यूटीए टूर पर 2022 उनका अंतिम सत्र होगा।

ये भी पढ़ें : IND vs WI: तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने दिया बायो-बबल ब्रेक

संबंधित समाचार