बहराइच: सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, महिला समेत पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि महिला समेत पांच घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। राम गांव थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर कौआ कोडरी गांव के पास 25 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार की बोलेरो …

बहराइच। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि महिला समेत पांच घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर कौआ कोडरी गांव के पास 25 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार की बोलेरो से आमने सामने की भिड़ंत में मौत हो गई। हादसे के चलते मौके पर भीड़ जमा हो गई। रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर रूपईडीहा थाना क्षेत्र के हाइवे पर कलवारी गांव के पास आटो रिक्शा और बोलरो में भिडंत हो गई। हादसे में चालक हेमराज (19) पुत्र नन्हू, पिंकी (22) पत्नी मंशाराम, संगीता (20) पत्नी बंशराज, सुषमा पत्नी बबलू समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस सीएचसी चरदा पहुंचाया।

यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि आटो सवार लोग मकनपुर में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पढ़ें- UP Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए गोरखपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, कहा- जनता को मूर्ख समझने वालों की विदाई तय है

संबंधित समाचार