रामपुर : साइकिल सवार किसान को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
शाहबाद/रामपुर/ अमृत विचार। रामपुर शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चौधराना मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त …
शाहबाद/रामपुर/ अमृत विचार। रामपुर शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चौधराना मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। वहीं बोलेरो चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी प्रेमपाल नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी अपने सांढ़ू के साथ उसकी बहन के घर भात देने गए थे। शुक्रवार को वहां से लौटते समय देर होने के कारण वह वह भीतरगांव में अपने सांढ़ू के यहां रुक गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह साइकिल से अपने गांव केसरपुर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में चौधराना मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।
हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। लेकिन उसकी नंबर प्लेट मौके पर गिर गई। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमपाल के भतीजे राजू कुमार की ओर से संबंधित बोलेरो चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्दनाक हादसे में हुई मौत की खबर सुकर परिजनों में कोहराम मच गया।
