आगरा: जूते की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। शनिवार को रिहाइशी इलाके रकाबगंज के चक्की पाट में धर्मेंद्र सोनी निवासी नामनेर की जूता फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री में करीब 12 कारीगर काम करते हैं। सुबह दस बजे के लगभग फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी बाहर भागे और दूसरे घरों की छतों से पानी डाल …

आगरा। शनिवार को रिहाइशी इलाके रकाबगंज के चक्की पाट में धर्मेंद्र सोनी निवासी नामनेर की जूता फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री में करीब 12 कारीगर काम करते हैं। सुबह दस बजे के लगभग फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी बाहर भागे और दूसरे घरों की छतों से पानी डाल कर आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे से ज्या समय तक मशक्कत की और आग पर काबू पाया। बता दें, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री संचालक के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है।

पढ़ें- बाराबंकी: बिजली के प्रश्न पर देवा और महादेवा की तुलना कर योगी ने कराया था ध्रुवीकरण

संबंधित समाचार