मुरादाबाद : शिवसैनिकों ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को शिवसैनिकों ने जिला कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 428 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मिठाई वितरित की। जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदु राजाओं को उन्ही की भाषा में जवाब दिया। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शनिवार को शिवसैनिकों ने जिला कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की 428 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मिठाई वितरित की।
जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदु राजाओं को उन्ही की भाषा में जवाब दिया। धूर्तता का धूर्तता से, चालाकी का चालाकी से, कूटनीति का कूटनीति से, छल का छल से, राजनीतिज्ञता का राजनीतिज्ञता से और वीरता का वीरता से छत्रपति शिवाजी प्रत्येक वर्ग के प्राणियों के लिऐ एक आदर्श हैं।
जयंती समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उप प्रमुख बाबा कुशल सिंह,महिला जिला अध्यक्षा मंजू राठौर, अनुसूचित सेना जिला प्रमुख प्रमोद सागर, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष बबीता सैनी,जिला सचिव अशोक यादव, हर्ष कश्यप, विमल सागर, विजय सेठ, जॉनी सैनी, सिद्धार्थ कुमार ,सरोज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विपत्ति कितनी भी आएं सिर हमेशा ऊंचा रखें
मुरादाबाद आरएसडी अकादमी में वीर छत्रपति शिवा जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं ने उनकी शौर्य गाथा का बखान किया। बताया कि शिवाजी ने हमेशा सीख दी कि विपत्ति कितनी भी आएं लेकिन सिर हमेशा ऊंचा रखें। शुक्रवार को अकादमी में शिवाजी की जयंती के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत आरएसडी के निदेशक डा. विनोद कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। फिर शिवाजी महाराज के शौर्य के बारें में सभी को जानकारी दी। सभी ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. मयंक शर्मा, डा. संजय मेहरोत्रा, अभिषेक शर्मा, मुकुल सक्सेना, ज्योति पाठक, अंजू सुखीजा, मोनिका भटनागर और सुखरानी आदि मौजूद रहे।
