पीलीभीत: बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पति से अलग रह रही बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लंबे समय तक करीबियां बढ़ाते हुए शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी की बात से मुकर गया और धमकी देकर घर से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी समेत छह के खिलाफ …

पीलीभीत, अमृत विचार। पति से अलग रह रही बीएड की छात्रा से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लंबे समय तक करीबियां बढ़ाते हुए शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी की बात से मुकर गया और धमकी देकर घर से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पति ने उसे प्रताड़ित कर छोड़ रखा था। घर पर छोटा भाई और मां हैं। साल 2018-19 में वह एक कॉलेज से बीएड कर रही थी। इसी दौरान गौहनिया गांव निवासी परशुराम वर्मा भी बीएड कर रहा था। दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। परशुराम कॉलेज के ही दोस्त आकाश के साथ पीड़िता के घर आने-जाने लगा।

इसी का फायदा उठाते हुए परशुराम ने नजदीकियां बनाई। शादी का झांसा देने लगा। मीठी बातें कर पीड़िता की मां को भी झांसे में ले लिया आरोपी के परिवार वाले भी बहू मान चुके थे। घर आना-जाना हो गया था। इसके बाद कई बार परशुराम ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। छह फरवरी को मां के साथ आरोपी के घर गई तो उसके परिवार वालों ने गाली गलौज शुरू कर दी।

दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर परशुराम, हरिप्रसाद समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

UP Election 2022: पीलीभीत में बोले अखिलेश- काका तो वापस हो गए अब बाबा भी जाएंगे…

 

 

 

संबंधित समाचार