बिजनौर : तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर मौत
हीमपुर दीपा/बिजनौर। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई और मौसेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। घायल कार चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, …
हीमपुर दीपा/बिजनौर। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई और मौसेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। घायल कार चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव जहानाबाद कोतवाली बिजनौर निवासी दिलशाद पुत्र इसरार अहमद अपनी मौसेरी भूरी को बाइक से उसके घर छोड़ने गांव फजलपुर ढ़ाकी थाना चांदपुर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र की पुलिस चौकी शाहपुर लाल रेंज के पास चांदपुर बिजनौर मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई और बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय तोमर ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं कार चालक अमन पुत्र महीपाल सिंह निवासी इकबरा थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को हिरासत में लिया ले लिया है। जिसे उपचार के लिए स्याऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो दर्जन लोग घायल

नूरपुर। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर भात देकर लौट रहे लोगं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दो दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को नूरपुर और नहटौर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। शनिवार को गांव शाहदपुर गुलाल के पूर्व प्रधान संजय कुमार नहटौर थानार्गत गांव कश्मीरी से अपनी बहन की पुत्री की शादी में भात देकर ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव बल्दाना शफीपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
