10 मार्च के बाद बिल में छुपे गुंडे भी नहीं आएंगे नजर: संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के तारुन क्षेत्र के परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय परिसर में हुई जनसभा में निषाद राज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जी ने सभी गुंडों को समाप्त किया, लेकिन कुछ गुंडे इधर-उधर बिल में छुपे हुए हैं। 10 मार्च के …

अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के तारुन क्षेत्र के परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय परिसर में हुई जनसभा में निषाद राज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जी ने सभी गुंडों को समाप्त किया, लेकिन कुछ गुंडे इधर-उधर बिल में छुपे हुए हैं। 10 मार्च के बाद वह भी नजर नहीं आएंगे। मैं मछुआ समुदाय का बेटा हूं। कोई नेता नहीं हूं। मैने दिल्ली में पार्टी की मीटिंग करने के बाद तारुन के इसी डिग्री कॉलेज की धरती से राजनीतिक सफर शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि राम राज में निषाद राज की कैबिनेट के निषाद जुटे थे। उसी तरह आप सबको एकजुट होकर 27 तक जागना है और आरती तिवारी को रिकार्ड मतों से जीता देना है। यहां भाजपा-अपना दल व निषाद राज पार्टी की संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि आप लोगों को याद दिलाने आया हूं कि 7 जून 2015 को मैं गोरखपुर में रेल रोकने गया था। आपके फैजाबाद के लोग भी गए थे। हम लोग शान्ति से अपना प्रदर्शन कर रहे थे किन्तु सपा ने गोली चलवाई थी। कुछ लोग मारे भी गए थे। मैं महीनों इसी गोसाईगंज में छुप कर रहा। मुझे भी देखते ही गोली मारने का आदेश था। आज जब राम मन्दिर बन रहा है तो गोली चलवाने वाले लोग भगवान का दर्शन करने आ रहे हैं। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व मंत्री अवधेश पाण्डेय,निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष निषाद, जिला सहकारी बैंक सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू के अलावा अन्य भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े-रुद्रपुर: अब साइबर क्राइम संबंधी सूचना के लिए 1930 पर करें संपर्क

संबंधित समाचार