बरेली: बीमारी के चलते पति से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद जब निजी कर्मचारी कई बीमारियों से ग्रसित हो गया। ऐसी स्थिति में उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले पति एक शादी समारोह में गया था। वापस आया तो पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी। पीड़ित ने प्रेमनगर थाना …

बरेली, अमृत विचार। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद जब निजी कर्मचारी कई बीमारियों से ग्रसित हो गया। ऐसी स्थिति में उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले पति एक शादी समारोह में गया था। वापस आया तो पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी। पीड़ित ने प्रेमनगर थाना में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। शाहजहांपुर के पैना बुजुर्ग स्थित गांव चिनौर निवासी अर्जुन सिंह ने ने पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2011 में हुई थी।

पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और वह खुद एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थे। लॉकडाउन में दंपति की नौकरी चली गई थी। इसके साथ ही वह गठिया व कूल्हे की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए। जिसके चलते वह पिछले दो साल से घर पर ही थे। वहीं इसी दौरान दंपति के बीच खूब झगड़े होने लगे। अर्जुन सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी उनकी शारीरिक कमजोरी का फायदा उठाकर उनके साथ मारपीट भी करती थी। बताया कि 13 फरवरी को वह एक शादी समारोह में पीलीभीत गए हुए थे। आरोप है कि जब वह वापस लौटे तो पत्नी उनके बेटे के साथ-साथ घर में रखा सामान व जेवरात लेकर मायके चली गई।

संबंधित समाचार