बरेली: इमरजेंसी में कोरोना संक्रमित मिला मरीज, वार्ड से मरीज किए गए शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में भले ही कोरोना संक्रमित के नये मामलों की संख्या में कमी आई हो लेकिन कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बीते शुक्रवर की देर रात इमरजेंसी में आए एक युवक कोरोना जांच में संक्रमित मिला है। चूंकि मरीज …

बरेली, अमृत विचार। जिले में भले ही कोरोना संक्रमित के नये मामलों की संख्या में कमी आई हो लेकिन कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बीते शुक्रवर की देर रात इमरजेंसी में आए एक युवक कोरोना जांच में संक्रमित मिला है। चूंकि मरीज वार्ड में अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों के साथ भर्ती कर दिया गया था रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित आने के बाद अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

इस संबंध में जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात युवक भर्ती हुआ था, गाइड लाइन के चलते मरीज की एंटीजन जांच हुई जिसमें मरीज कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि मरीज कोरोना के लक्षण विहिन है संक्रमित को 300 बेड कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार