बरेली: मेडिकल व्यापारी के घर में दबंगों ने किया कब्जा, दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हरदोई के मेडिकल कारोबारी ने बारादरी क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक मकान खरीदा था। कागजी कार्रवाई और कब्जा लेने के बाद वह लखनऊ चले गए थे। करीब एक माह बाद जब वह वापस लौटे तब तक घर पर भोजीपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। विरोध …

बरेली, अमृत विचार। हरदोई के मेडिकल कारोबारी ने बारादरी क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक मकान खरीदा था। कागजी कार्रवाई और कब्जा लेने के बाद वह लखनऊ चले गए थे। करीब एक माह बाद जब वह वापस लौटे तब तक घर पर भोजीपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा वहां न आने की बात कही। व्यापारी की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने एक नामजद समेत करीब सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हरदोई जिले के कृष्णानगर बेनीगंज देहात के रहने वाले राम जी तिवारी ने बताया कि वह हरदोई में मेडिकल कारोबारी हैं। 13 जनवरी 2022 को उन्होंने लखनऊ के विकास नगर निवासी अहराज अली से बारादरी थाना क्षेत्र के कांकर टोला इलाके में एक मकान खरीदा था। विक्रेता द्वारा कब्जा देने और कागजी कार्रवाई करने के बाद उन्होंने मकान में सामान रख दिया और लखनऊ चले गए। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को जब वह वापस लौटे तो उन्होंने घर के ताले टूटे देखे।

आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला कि भोजीपुरा के रहने वाले नौशे खान और उसके परिजनों ने घर के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया है। मेडिकल व्यापारी का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नौशे खान ने उनसे गाली-गलौज करते हुए उन्हें व उनके साथियों को काटकर गंगा में बहाने की धमकी दी। मामले की शिकायत व्यापारी ने बारादरी पुलिस से की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नौशे खान उसकी पत्नी, बेटा, बेटी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार