बरेली: ताले काटकर लाखों की चोरी, गोदाम मालिक समेत चार पर रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। चार दिन पहले इज्जतननगर क्षेत्र में एक फर्नीचर व किराना व्यापारी ने गोदाम मालिक पर शटर के ताले काटकर लाखों का माल चोरी करने का आरोप लगाया था। वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। व्यापारी की ओर से तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी …
बरेली, अमृत विचार। चार दिन पहले इज्जतननगर क्षेत्र में एक फर्नीचर व किराना व्यापारी ने गोदाम मालिक पर शटर के ताले काटकर लाखों का माल चोरी करने का आरोप लगाया था। वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। व्यापारी की ओर से तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी जैनुल खां ने बताया कि उनकी फर्नीचर व किराना का व्यापार है। पिछले करीब 10 साल से उन्होंने नगरिया कला निवासी नईम व फईम का नगरिया परीक्षित में हवाई अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गोदाम किराए पर ले रखा है। तैयार फर्नीचर व किराना दुकान का सामान उसी गोदाम में रखा रहता है।
जैनुल के मुताबिक 15 फरवरी की देर रात नईम व फईम और उनकी मां कनीज बानों ने कर्मपुर चौधरी निवासी मन्सूर के साथ गोदाम पर पहुंचकर गैस कटर से गोदाम के ताले काटे और उसके बाद साथ लाए ट्रक व छोटा हाथी में तैयार फर्नीचर व किराना सामान की कई चीजों की बोरियां चोरी करके ले गए। 16 फरवरी को जैनुल ने इज्जतनगर पुलिस को तहरीर देते हुए चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं पीड़ित ने जब एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
