लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के सिरफिरे हत्यारे का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे के बारे में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। फुटेज से मिलते-जुलते दो अपराधियों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में मिली जानकारी …
लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ललित मोहन की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे के बारे में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
फुटेज से मिलते-जुलते दो अपराधियों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक के घर के पास से तीन सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए है। जिनमें दो युवक घर के बाहर घूमते और एक घर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के दो युवकों के हुलिये से मिलते हुए दो पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना को लूट का रूप देने की आशंका
सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस इसे इरादतन हत्या के दृष्टिकोण से भी देख रही है। आशंका है कि इरादतन हत्या का इसे लूट का रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए पुलिस ने 40 संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया है।
तीन सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिनमें दिख रहे युवकों के हुलिये से मिलते-जुलते अपराधियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इरादतन हत्या के दृष्टिकोण से भी पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की पूछताछ के आधार पर कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे गये हैं। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-सैय्यद अली अब्बास, सहायक पुलिस आयुक्त, अलीगंज
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: गति केडब्ल्यूई कम्पनी के फ्रेंचाइजी ने अधिकारियों पर लगाया गम्भीर आरोप
