लखनऊ: सैन्य सामग्री लेकर चीन बॉर्डर जा रहे ट्रक में लगी आग, हड़कंप
लखनऊ। निगोहा थानांतर्गत उदयपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक सैन्य ट्रक में अचानक आग लग गई। यह ट्रक सैन्य सामानों को लेकर प्रयागराज से लखनऊ होते हुए चीन बॉर्डर जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सैनिकों को नहीं लगी आग लगने की भनक मिली जानकारी के अनुसार शनिवार …
लखनऊ। निगोहा थानांतर्गत उदयपुर गांव के समीप शनिवार सुबह एक सैन्य ट्रक में अचानक आग लग गई। यह ट्रक सैन्य सामानों को लेकर प्रयागराज से लखनऊ होते हुए चीन बॉर्डर जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
सैनिकों को नहीं लगी आग लगने की भनक
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर चलते सैन्य ट्रक में आग की लपटें उठते देखीं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया। दरअसल सैनिकों को भनक तक नहीं लगी की ट्रक के पीछे आग लग चुकी है। ट्रक के रुकते ही ग्रामीणों ने नहर से पानी लेकर आग बुझाने की कवायद शुरू की। कुछ देर में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। नाइन ब्रिगेड के एके सिंह के ने बताया कि उत्तराखंड स्थित चीन बार्डर पर सैन्य सामान की आपूर्ति होनी थी। जिसमें सैनिकों की वर्दी, कम्बल, बैट्रियां आदि थीं। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें:लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के सिरफिरे हत्यारे का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
