हरदोई: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां हुईं पूरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी
हरदोई। जिला मुख्यालय पर स्थित सीएसएन महाविद्यालय के मैदान पर रविवार की दोपहर प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सीएसएन महाविद्यालय के मैदान पर दोपहर में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को लेकर जगह-जगह नगर में बैरियर लगाए गए हैं ।भारी …
हरदोई। जिला मुख्यालय पर स्थित सीएसएन महाविद्यालय के मैदान पर रविवार की दोपहर प्रधानमंत्री एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
सीएसएन महाविद्यालय के मैदान पर दोपहर में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली को लेकर जगह-जगह नगर में बैरियर लगाए गए हैं ।भारी वाहनों का नगर में प्रवेश बिल्कुल निषेध कर दिया गया है सभा स्थल के आसपास के भवनों पर भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है सभा स्थल में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कई दिनों से गांव-गांव की धूल छान रहे हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए आस-पास जनपदों की तमाम पुलिस बुलाई गई है। नगर सीमा के बाहर मैदानों व बड़े स्थलों पर बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली में पहुंचने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है।
पढ़ें- UP Election LIVE: तीसरे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग जारी, अखिलेश यादव ने पत्नी संग सैफई में डाला वोट
