बहराइच: दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। बेलामकन टेपरा गांव में देर शाम को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि खैरीघाट थाना क्षेत्र में बेलामकन भूखन टेपरा गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने आ …
बहराइच। बेलामकन टेपरा गांव में देर शाम को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि खैरीघाट थाना क्षेत्र में बेलामकन भूखन टेपरा गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने आ आ गए। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार और रवि प्रताप की टीम गांव पहुंची। पुलिस टीम ने गांव निवासी ननकऊ बेटा उधम सिंह, रोहित बेटा दिनेश, मायंकर बेटा धोधे सिंह और जयंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े-अमृत विचार अभियान : टूटी सड़कों पर हादसों का डर, रात में रोशनी भी नदारद
