पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री साधन पांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। बता दें पांडे 71 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी बेटी श्रेया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ”हमारे …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री साधन पांडे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। बता दें पांडे 71 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी बेटी श्रेया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ”हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का मुंबई में आज सुबह निधन हो गया। मेरे लंबे समय से उनके साथ बेहतरीन संबंध थे। मैं उनके निधन से बहुत दु:खी हूं। मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।”

मुख्यमंत्री ने एक अन्य शोक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने ज्येष्ठ को खो दिया और उन्हें विभिन्न मामलों पर उनकी सलाह की कमी खलेगी। पांडे 2011 तक उत्तरी कोलकाता के बर्टोला निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। इसी साल तृणमूल राज्य में सत्ता में आई थी और पांडे तब से माणिकतला सीट से चुनाव जीतते आए। पांडे पिछले एक साल से बीमार थे।

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार