बरेली: रास्ते में एंबुलेंस खड़ी कर कराया प्रसव, महिला ने बेटे को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक बार फिर से एंबुलेंस में महिला के प्रसव का मामला सामने आया है। अस्पताल जाते वक्त महिला को एंबुलेंस में तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एंबुलेंस में तैनात स्टाफ और आशा की सूझबूझ से एक महिला ने एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित …

बरेली, अमृत विचार। एक बार फिर से एंबुलेंस में महिला के प्रसव का मामला सामने आया है। अस्पताल जाते वक्त महिला को एंबुलेंस में तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एंबुलेंस में तैनात स्टाफ और आशा की सूझबूझ से एक महिला ने एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बहेड़ी के उजनपुर गांव के रहने वाले विनय दीप की पत्नी सीमा गर्भवती थी। रविवार को उन्हें अचानक से प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने यहां की आशा को बताया। आशा ने तुरंत 108 पर मदद के लिए फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती को लेकर अस्पताल के लिए निकली मगर रास्ते में सीमा को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल तक पहुंचने की स्थिति में नहीं थी।

इस पर एंबुलेंस में तैनात स्टाफ ने एंबुलेंस रास्ते में खड़ा किया और आशा शकुंतला, ईएमटी अमित कुमार और पायलट मोरध्वज ने सूझबूझ से सीमा का प्रसव कराया। सीमा ने बेटे को जन्म दिया है। सुरक्षित प्रसव होने और एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गुंजने से सभी के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: बेटी को खाना देने गए पिता-पुत्री को दामाद ने पीटा

 

संबंधित समाचार