हरदोई: PM मोदी जनसभा को कर रहे संबोधित, कहा- त्योहार मनाने से रोकने वालों को 10 मार्च को जनता देगी जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर के स्टेशन कॉलेज मैदान पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परिवारवाद पर रोक लगाई है। जबसे प्रदेश में योगी सरकार बनी है अवैध कब्जे पर रोक लग गई है। उन्होंने कहा कि यूपी में त्योहार को मनाने से रोकने वालों को 10 मार्च को जनता जवाब देगी। …

हरदोई। नगर के स्टेशन कॉलेज मैदान पर जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने परिवारवाद पर रोक लगाई है। जबसे प्रदेश में योगी सरकार बनी है अवैध कब्जे पर रोक लग गई है। उन्होंने कहा कि यूपी में त्योहार को मनाने से रोकने वालों को 10 मार्च को जनता जवाब देगी।  त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था, जिससे यहां की जनता अपन त्योहार न मना पाए। योगी सरकार ने लोगों को उनका अधिकार दिलाया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने करोना काल में किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि करोना वैक्सीन में गरीब अमीर किसी का भेदभाव नहीं रहा। सभी को सुरक्षित करने का काम उन्होंने किया प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि करोना वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाकर कुछ लोग गरीबों को वैक्सीन से वंचित करना चाहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली की बहुत समस्या थी। अब उससे मुक्ति  मिल गई है। अवैध कब्जे करने वालों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि उनका नमक खाकर लोग अब उनको वोट जरूर देंगे ।योगी ने यह भी कहा कि जनता के अपार आशीर्वाद से उन्हें काम करने का हौसला मिलता है ।उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा था जबकि भाजपा सरकार प्रदेश में तुरंत भुगतान करा रही है। दूसरी सरकारों में कई चीनी मिलें बंद हो गई थी जबकि सरकार में लगातार किसान की सुविधा के लिए काम किए जा रहे हैं।

पढ़ें- मुरादाबाद: मुंबई के कारोबारी की जहर खाने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार