‘दृश्यम 2’ में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे अक्षय खन्ना
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू के साथ अक्षय खन्ना की भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय खन्ना का किरदार कोई साइड किरदार नहीं है। उनके लिए …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू के साथ अक्षय खन्ना की भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
अक्षय खन्ना का किरदार कोई साइड किरदार नहीं है। उनके लिए खासतौर से पूरा किरदार लिखा गया है जिसे वह फिल्म में परफार्म करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि अजय देवगन ने पिछले दिनों नवी मुंबई में फिल्म की शूटिंग की थी और पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
अजय देवगन की दृश्यम इसी नाम की मलयालम भाषा में बनी सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की हिंदी रीमेक थी, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था। ‘दृश्यम 2’ को अभिषेक पाठक निर्देशित कर रहे हैं।
पढ़ें- किंग खान ने नए लुक में शेयर की फोटो, फैंस जमकर कर रहें कमेंट्स
