कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में वोट डालने पहुंचीं मुस्लिम महिलाओं से उतरवाया हिजाब, बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के सिविल लाइंस इलाके के हडसन स्कूल के पोलिंग बूथ पर बवाल की खबर सामने आ रही है। यहां पर पहुंचीं मुस्लिम हिलाओं के हिजाब उतारने को लेकर बवाल हुआ है। महिलाओं ने कहा कि जब वो हिजाब में वोट डालने गईं तो बूथ पर मौजूद कर्मचारियों ने उनसे हिजाब उतारने को कहा। …

कानपुर। जिले के सिविल लाइंस इलाके के हडसन स्कूल के पोलिंग बूथ पर बवाल की खबर सामने आ रही है। यहां पर पहुंचीं मुस्लिम हिलाओं के हिजाब उतारने को लेकर बवाल हुआ है। महिलाओं ने कहा कि जब वो हिजाब में वोट डालने गईं तो बूथ पर मौजूद कर्मचारियों ने उनसे हिजाब उतारने को कहा।

चेहरे से जब नकाब हटाया तो बुर्का हटाने को कहा। इसे लेकर महिलाएं भड़क गईं। इसके बाद बिना वोट डाले ही महिलाएं वहां से चली गईं। इसके बाद हुए हंगामें के बाद पिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। वहीं रावतपुर के रामलला स्कूल से बीजेपी कार्यकर्ताओं के जय श्री राम का नारा लगाने की भी खबर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: बरेली: थाने से 100 मीटर दूर खड़ी मिली लावारिस कार, चाबी भी लगी, खिड़की भी खुली, मामले में गहनता से जांच कर रही पुलिस

 

संबंधित समाचार