डोनबास यात्रा के दौरान हमले की चपेट में आए गृह मंत्री और सैन्य अधिकारी, शेल्टर में छिपकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की अपने देश के सांसदों और विदेशी पत्रकारों के साथ शनिवार को फ्रंटलाइन के दौरे के दौरान दक्षिणपूर्वी यूक्रेन (डोनबास) में हमले की चपेट में आ गये। गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी पार्टी सर्वेंट ऑफ द पीपल ने कहा कि शनिवार को डोनबास …

कीव। यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की अपने देश के सांसदों और विदेशी पत्रकारों के साथ शनिवार को फ्रंटलाइन के दौरे के दौरान दक्षिणपूर्वी यूक्रेन (डोनबास) में हमले की चपेट में आ गये। गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी पार्टी सर्वेंट ऑफ द पीपल ने कहा कि शनिवार को डोनबास यात्रा के दौरान, वेरखोव्ना राडा के सदस्य और विदेशी पत्रकार हमले की चपेट में आ गए जिनहें एक सुरक्षित आश्रय में ले जाया गया।

गेराशेंको ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ,“गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, यूक्रेन के संसद सदस्यों का एक समूह एवं साथ ही 25 विदेशी पत्रकार 30 वीं ब्रिगेड की मोर्चाबंदी के मोर्टार हमले की चपेट में आ गए।” उन्होंने कहा,“सीएनएन, फॉक्सन्यूज, वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉयस ऑफ अमेरिका के पत्रकार खुद देख सकते हैं कि वास्तव में शांतिपूर्ण यूक्रेन पर हमले की तैयारी कौन कर रहा है।”

गेराशचेंको ने कहा, ‘चमत्कारिक रूप से’ कोई भी घायल नहीं हुआ। डोनेट्स्क और लुहान्स्क (डीपीआर और एलपीआर) के स्व-घोषित पीपुल्स रिपब्लिक के साथ, मिन्स्क शांति समझौते के उल्लंघन में, यूक्रेनी बलों द्वारा डोनबास बस्तियों की निरंतर गोलाबारी की रिपोर्टिंग के साथ, डोनबास में संपर्क लाइन पर स्थिति इस सप्ताह बढ़ गई। शुक्रवार को डीपीआर और एलपीआर ने यूक्रेनी बलों के हमले की आशंका के बीच अपने नागरिकों को रूस के रोस्तोव क्षेत्र में निकालने की घोषणा की।

संबंधित समाचार