बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक युवक ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था …

 जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक युवक ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था और आरोपी अंकित गुप्ता (32) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पोक्सो अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं जिनमें से दो मामले 2016 में और एक अन्य मामला 2017 में दर्ज किया गया था। शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 2014 में एक दुर्घटना का मामला भी दर्ज किया गया था। आरोपी की सात महीने पहले शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी रविवार को थाने की खिड़की से कंबल के सहारे लटका पाया गया।

ये भी पढ़ें-

दोस्त की तलाश में निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार