अमरोहा : अचानक झोपड़ी में लगी आग हजारों का नुकसान, किसान ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा/बछरायूं,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में अचानक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक किसान का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गांव आलमनगर किसान सिराजुद्दीन …

अमरोहा/मंडी धनौरा/बछरायूं,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में अचानक किसान की झोपड़ी में आग लग गई। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक किसान का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।

गांव आलमनगर किसान सिराजुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन परिवार का परिवार रहता है। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए घर के बगल में ही झोपड़ी डालकर आटा चक्की चलाता है। शनिवार की देर रात अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

हालांकि, ग्रामीणों ने दमकल विभाग की गाड़ी से पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक किसान का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि अंदर रखा लोहे का सामान सुरक्षित निकला। पीड़ित ने बताया कि सारा सामान जलकर राख हो गया। उसने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बछरायूं थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार