अमरोहा : दहेज के लिए स्टाफ नर्स के साथ मारपीट
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने स्टाफ नर्स एवं उसके भाई-बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। तरुण लता निवासी आजमपुर जिला बिजनौर की चार वर्ष पूर्व चकोरी मार्ग हसनपुर निवासी …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने स्टाफ नर्स एवं उसके भाई-बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
तरुण लता निवासी आजमपुर जिला बिजनौर की चार वर्ष पूर्व चकोरी मार्ग हसनपुर निवासी वेदपाल के साथ शादी हुई थी। वेदपाल शराब पीने का आदी है। शराब पीकर वेदपाल व उसके परिजन स्टाफ नर्स तरुण लता को मायके से दहेज लाने की बात को लेकर मारपीट करता था। शनिवार को उसने शराब पीकर तरुण लता के साथ मारपीट की। इसके बाद वह ड्यूटी करने आ गई।
ड्यूटी के दौरान उसने अपने भाई कौशल को पूरी बात बताई। रविवार की सुबह भाई कौशल, बहन मनोज एवं बहनोई मोहित हसनपुर पहुंचे। बातचीत के दौरान वेदपाल व उसके परिजनों ने इनके साथ मारपीट की और घायल कर दिया। इसके बाद तरुण लता अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंची।
पति वेदपाल, जेठ सुरेंद्र, सास उर्मिला, जेठानी उषा एवं भतीजा पिंटू के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस घायल तरुण लता व उसके भाई कौशल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित स्टाफ नर्स द्वारा तहरीर दी गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
