बिजनौर : बादीगढ़ गांव के दो घरों से लाखों का सामान चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर /रेहड़, अमृत विचार। शनिवार रात चोरों ने गांव बादीगढ़ में सेंधमारी कर दो घरों से लाखों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने अज्ञात में चोरी की तहरीर दी है। गांव में घटना से दहशत का माहौल है। क्षेत्र के गांव बादीगढ़ निवासी डॉ. सुंदर सिंह पुत्र प्रसादी सिंह ने रविवार …

बिजनौर /रेहड़, अमृत विचार। शनिवार रात चोरों ने गांव बादीगढ़ में सेंधमारी कर दो घरों से लाखों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने अज्ञात में चोरी की तहरीर दी है। गांव में घटना से दहशत का माहौल है।
क्षेत्र के गांव बादीगढ़ निवासी डॉ. सुंदर सिंह पुत्र प्रसादी सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर दी।

तहरीर में उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सौ रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में चोर घुस आए और घर से एक एलईडी, एक इन्वर्टर का बैटरा व दो हजार की नगदी सहित लगभग 37000 रुपये का सामान चोरी कर लिया।

इसके अलावा पड़ोसी पवन सिंह पुत्र डालचंद के घर से भी एक एलईडी चोरी कर ली। एक ही रात में हुई दो मकानों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। दोनों पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार