मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कोतवाली देहात, अमृत विचार। गांव नूरअलीपुर भगवंत में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका दुपट्टे से फंदा लगा शव घर में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि …

मुरादाबाद/कोतवाली देहात, अमृत विचार। गांव नूरअलीपुर भगवंत में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका दुपट्टे से फंदा लगा शव घर में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के गांव नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार को पत्नी व दो बेटों के साथ अलग-अलग स्थानों पर विवाह समारोह में गए हुए थे। उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी घर में अकेली थी। पुत्री के पास पड़ोस के ही दो बच्चे सो रहे थे। रविवार सुबह उनके घर में चहल पहल ने होने के चलते पड़ोसियों ने कमरे में देखा।

कमरा अंदर से बंद था और शिवानी का शव बिस्तर के पास पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी धर्मपाल को दी। सूचना मिलने पर नगीना सीओ सुमित शुक्ला व कोतवाल हरीश चंद्र जोशी मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात ने दुष्कर्म कर उसकी बेटी की हत्या कर दी है। बताया कि मृतका चार भाई-बहन में दूसरे नंबर की थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर उसने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार