बिजनौर : महिला सिपाही हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंध के चलते गई थी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद। बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने की बात कही है। लखनऊ जिला मुख्यालय पर तैनात महिला सिपाही …

बिजनौर/नजीबाबाद। बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने की बात कही है।

लखनऊ जिला मुख्यालय पर तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह का शव बरामद हो जाने के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन रुचि सिंह अब उस पर लगातार शादी करने का दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।

संदिग्ध हाल में हो गई थी लापता
बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। जिसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी। जिसके बाद लखनऊ के पीजीआई इलाके के नाले में उसका शव मिला है। पुलिस शव का पीएम कराकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । घटना की सूचना पुलिस की ओर से परिजनों को दी गई है। जिसमें परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। सोमवार सुबह शव गांव में लाने की चर्चा है।

पति से चल रहा था महिला सिपाही का विवाद
नगर से सटे महावतपुर बिल्लौच निवासी योगेंद्र चौहान की पुत्री रुचि सिंह सन 2016 में कोचिंग के लिए बिजनौर जाया करती थी। जिसके बाद उसका चयन 2019 में महिला कांस्टेबल के पद पर हो गया और उसे सबसे पहले तैनाती बाराबंकी में मिली। बताया जाता है कि बिजनौर कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात नीरज गुप्ता नाम के कांस्टेबल से हो गई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा। जिसमें महिला सिपाही की ओर से पति के खिलाफ बरेली में मुकदमा भी कायम कराया गया। पिछले काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि रुचि सिंह की अपनी मर्जी से शादी करने पर परिजनों से भी अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे थे।

संबंधित समाचार