संभल : भूमि के बंटवारे को लेकर दो गुट आमने सामने, घंटों चला थाने का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/धनारी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर में दो भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे में चल रहे विवाद में भाकियू असली और भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने थाने का लगभग एक घंटे घेराव किया। दोनों भाई भाकियू के अगल-अगल गुट के सदस्य हैं। भूमि विवाद में पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप …

संभल/धनारी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर में दो भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे में चल रहे विवाद में भाकियू असली और भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने थाने का लगभग एक घंटे घेराव किया। दोनों भाई भाकियू के अगल-अगल गुट के सदस्य हैं। भूमि विवाद में पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगते हुए दूसरे गुट के सदस्य व कार्यकतर्ताओं ने थाने का घेराव लिया। प्रभारी निरीक्षक ने थाना घेराव की जानकारी सीओ बहजोई को दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने दोनों का पक्ष सुन जमीन की खसरा खतौनी देखने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया।

रविवार को धनारी रेलवे स्टेशन के पास बसे उधरनपुर गांव के निवासी दो सगे भाई जाकिर अली और हाशिम अली पुत्र हिमायत अली के बीच प्लाट के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जिसमें जाकिर ने अपने हिस्से का प्लाट पहले ही बना लिया था और कु़छ दिन पहले पहले हाशिम अली के प्लाट पर भी जाकिर निर्माण करा रहा था। हाशिम ने प्लाट दादा इलाही बताकर हो रहे निर्माण को विरोध किया और रूकवा दिया। जबकि जाकिर का कहना कि प्लाट का मेरे नाम वर्ष 1993 में उस वक्ता के मौजूदा ग्राम प्रधान ने पट्टा किया गया था। उस पर पट्टे की स्लिप भी मौजूद है।

इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और प्लाट से संबंधित कागज मांगे। जिस पर जाकिर ने प्रधान के द्वारा दी गई पट्टे कि स्लिप दिखाई और हाशिम प्लाट के दादा इलाही होने के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पुलिस ने जाकिर के पक्ष को मजबूत मानते हुए प्लाट जाकिर का का माना।

इस पर हाशिम ने अपनी मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों को फोन करके थाने पर बुला लिया। थाने पहुंचे भाकियू टिकैत के कार्यकार्ताओं ने थाने का घेराव करा लिया। वहीं जाकिर ने भी भारतीय किसान यूनियन आ असली का कार्यकर्ता होने के नाते अपने पदाधिकारियों को मौके पर बुला लिया। थाना धनारी पर दोनों किसान गुटों के द्वारा किये गए घेराव के बीच एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगाने का लगभग एक घंटे हंगामा होता रहा।

दोनों गुटों को आमने सामने देख प्रभारी निरीक्षक विद्य्युत गोयल ने सीओ बहजोई गोपाल सिंह को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ बहजोई ने दोनों किसान गुटों के जिम्मेदारों का बैठकर दोनों के पक्ष सुनकर मामले राजस्व का मामले बताते हुए पहेल जांच कराने की बात कह कर किसी निर्णय आने से पहले दोनों पक्षों को प्लाट पर निर्माण न करने की हिदायत देकर मामले को शांत कर दिया और दोनों गुटों के पदाधिकारी और कार्यकार्ताओं को थाने से घर भेज दिया।

संबंधित समाचार