इटावा: बीजेपी ने चुनाव आयोग से की अखिलेश की शिकायत, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, दर्ज हो सकता है केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी में तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। वहीं बीजेपी और सपा एक दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश की शिकायत चुनाव आयोग से की है। बीजेपी ने अखिलेश यादव पर …

इटावा। यूपी में तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। वहीं बीजेपी और सपा एक दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजेपी ने शिकायत में कहा है कि अखिलेश यादव ने मतदान के फौरन बाद सौ मीटर के दायरे में रहकर मीडिया कर्मियों से बात की। ये आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि सपा मुख्या अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ मतदान करने पहुंचे थे। सपा प्रमुख ने जसवंतनगर के एक बूथ पर वोट डाला था। फिलहाल इस मामले का चुनाव आयोग गहराई से जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: महिला मरीज से भाभी बोलना डॉक्टर को पड़ा भारी, गुस्साया पति तो पत्नी से उठाया जानलेवा कदम

संबंधित समाचार