बुलंदशहर: पति ने की पत्नी की हत्या, सर्जिकल ब्लेड से काटा गला
बुलंदशहर। जिले में अपराध की घटना घटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है। जहां एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी काफी दिनों से पति से दूर रह रही थी। बताया जा रहा है कि …
बुलंदशहर। जिले में अपराध की घटना घटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है। जहां एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी काफी दिनों से पति से दूर रह रही थी।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला हापुड़ के एक निजी हास्पिटल में काम करती थी। यहां उसे मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक शख्स से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पति इसी बात से नाराज था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: चुनावी रण- हवा में उड़ रहे क्षेत्रीय मुद्दे राष्ट्रवाद हुआ हावी
