पीलीभीत: कम हुई संक्रमण की रफ्तार, सिर्फ 15 मिले नए केस
पीलीभीत,अमृत विचार। जिले में संक्रमण का ग्राफ दिन पर दिन कम होता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में वायरस ने सिर्फ पहले से बीमार चल रहे लोगों पर अधिक प्रभाव डाला है। हालांकि इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पहले की तुलना कम रही है। सप्ताह भर से संक्रमण …
पीलीभीत,अमृत विचार। जिले में संक्रमण का ग्राफ दिन पर दिन कम होता जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में वायरस ने सिर्फ पहले से बीमार चल रहे लोगों पर अधिक प्रभाव डाला है। हालांकि इस बार अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पहले की तुलना कम रही है। सप्ताह भर से संक्रमण में काफी कमी आई है। इसी बीच रविवार को आई जांच रिपोर्ट में सिर्फ 15 केस मिले हैं।
हालांकि इन सभी मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए टीम ने उन्हें मेडिकल किट देने के बाद होम आइसोलेट कर दिया है। इन संक्रमितों को मिलने के बाद अब आंकड़ा 1870 के पार हो गया है, इनमें सिर्फ 70 केस ही एक्टिव चल रहे हैं। अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज कर रहे हैं।
रविवार आई जांच रिपोर्ट में मरौरी ब्लॉक के गांव न्यूरिया कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, 55 वर्षीय महिला बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। रिपोर्ट आने के बाद तीन मरीजों को चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। हालांकि एहतियातन टीम ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
रिपोर्ट में इसी ब्लॉक के गांव पुरवा भूड़ा में एक, पूरनपुर ब्लॉक के मोहल्ला कायस्थान और रसूलापुर समेत तीन केस निकले हैं। शहर के मोहल्ला देशनगर और नई बस्ती में एक-एक केस मिला। बीसलपुर ब्लॉक के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, ग्यासपुर में एक-एक, बरखेड़ा ब्लॉक के गांव कटकवारा और बिलसंडा ब्लॉक के गांव ईटगांव और गौहनिया गांव में एक कोरोना पॉजिटिव निकला है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को ट्रेस करके उन्हें होम आइसोलेट करा दिया है। संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई है। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, मगर लोगों से अपील है कि लापरवाही न बरतें। कोविड नियमों का पालन करते रहे।
ये भी पढ़ें-
लखीमपुर-खीरी: बिस्किट लदी मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
