लखनऊ: फरवरी में ही मई का एहसास करा रहा मौसम, पारे ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
लखनऊ। चौथे चरण के मतदान के लेकर राजधानी में चुनाव सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ सूर्य की तपिश भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। दिनों-दिन चटक हो रही धूप से तापमान में इजाफा होता जा रहा है। आलम ये हो गया है कि राजधानीवासियों को फरवरी के महीने में ही मई जैसा गर्मी का एहसास हो …
लखनऊ। चौथे चरण के मतदान के लेकर राजधानी में चुनाव सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ सूर्य की तपिश भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। दिनों-दिन चटक हो रही धूप से तापमान में इजाफा होता जा रहा है। आलम ये हो गया है कि राजधानीवासियों को फरवरी के महीने में ही मई जैसा गर्मी का एहसास हो रहा है।
पारे ने तोड़ा पिछले दो साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो राजधानी में पारे ने पिछले तीन साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। जीं हो पिछले तीन सालों में इस बार फरवरी सबसे गर्म रही है। जहां 2020 में फरवरी का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व 2021 में 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। पर गत 19 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
25 फरवरी से और बढ़ेगी तपिश, 30 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार आगामी 25 फरवरी से सूर्य की तपिश और भी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में भी इजाफा होगा। 25 फरवरी तक तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
तेज हवाओं के चलते 2.9 डिग्री गिरा तापमान, 23 से होगा इजाफा
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के चलते उत्तर-पूर्वी भारत में तेज हवाओं के चलने से तापमान में आंशिक रूप से गिरावट हुई है। राजधानी समेत उत्तर प्रदेश में रविवार को 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके कारण तापमान में कमी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आंशिक बढ़त के साथ 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
22 को भी बहेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी 22 फरवरी को भी उत्तर प्रदेश में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी। इसके कारण तापमान में आंशिक गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि 23 फरवरी से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी के कयास लगाए जा रहे हैं।
पिछले पांच सालों में फरवरी का तापमान एक नजर में
वर्ष अधिकतम तापमान (तिथि) न्यूनतम तापमान (तिथि)
- 2021 27.9 डिग्री (23 फरवरी) 8.1 डिग्री (06 फरवरी)
- 2020 28.6 डिग्री (22 फरवरी) 7.1 डिग्री (11 फरवरी)
- 2019 30.5 डिग्री (22 फरवरी) 9.2 डिग्री (11 फरवरी)
- 2018 32.5 डिग्री (23 फरवरी) 7.4 डिग्री (10 फरवरी)
- 2017 32.3 डिग्री (20 फरवरी) 7.3 डिग्री (03 फरवरी)
यह भी पढ़ें; उन्नाव: पीएम मोदी के मंच पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने छुए पैर, प्रधानमंत्री ने किया ऐसा काम कि दंग रह गए सब…
