आज का राशिफल। 21 फरवरी,2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मेष काफी समय से रुके हुए कार्य बन सकते हैं। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में दूसरों की सलाह लेना उचित नहीं है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। पूरा दिन आप बेहतरीन मूड में रहेंगे। वृष बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से आपको …

 मेष

काफी समय से रुके हुए कार्य बन सकते हैं। बच्चों की संगत का ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में दूसरों की सलाह लेना उचित नहीं है। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। पूरा दिन आप बेहतरीन मूड में रहेंगे।

वृष

बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। नयी रिसर्च आपके लिये काफी लाभकारी रहने वाली है। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है।

मिधुन

एक साथ बहुत सारे कार्यों को करने से बचें। शान्तिपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को करें। युवा गलत संगत में फंस सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। युवा काल्पनिक विचारों में समय बर्बाद न करें। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क

अपने व्यवहार में मधुरता बनाये रखें। आपके ऊपर काम की बड़ी ज़िम्मेदारी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में अनुमान से अधिक धन खर्च होगा। बिजनेस मीटिंग के लिये कहीं बाहर जा सकते हैं। शाम के समय व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं।

सिंह

बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है। ऑनलाइन बिजनेस में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे।

कन्या

जॉब में आपको योग्यता अनुसार काम नहीं मिलेगा। फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी किसी नये कोर्स की तैयारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता रखने के कारण परेशानी होगी। बातचीत के माध्यम से विवादों को हल करने का प्रयास करें। वायु विकार के कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कम्पनियों से जॉब ऑफर हो सकती है। आप लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। पैतृक व्यवसाय में सन्तान की भागीदारी को लेकर निर्णय ले सकते हैं। आपकी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

वार्षिक

आपको मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। जोखिम भरे निवेश करना उचित नहीं है। महिला जातक आज हीनभावना का शिकार हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन शुभ नहीं है। शान्त होकर परिस्थितियों का अवलोकन करें।

धनु

प्रेमी जन का भावनात्मक सहयोग आपको तरोताजा कर देगा। नये कार्यों को शुरू करने के लिये दिन मंगलमय रहेगा। घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है।

मकर

कुछ लोगों को आपका काम पसन्द नहीं आयेगा। रिटेल व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। गुप्त प्रेम सम्बन्धों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे लोग सीखने का प्रयास करेंगे। आज आप नव प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर सकते हैं।

कुंभ

कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था दूर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें। बच्चों को करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। शत्रु भी आज आपसे मित्रतापूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

मीन

अतिवादी विचारों से दूर रहें। कुछ लोग आपको गलत तथ्यों के आधार पर उकसाने का प्रयास करेंगे। डिस्काउंट वाला सामान सावधानी पूर्वक खरीदें। कार्यक्षेत्र में आज अपने रोल से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। लेकिन कोई तात्कालिक निर्णय लेने से बचें। आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। भक्ति और पूजा की तरफ मन लगेगा।