OMG! मुरादाबाद में बिजली के मामलों में इतनी लापरवाही…
मुरादाबाद, अमृत विचार। यह आठ तस्वीरें शहर में बिजली हादसों को कम करने के दावों की पोल खोल रहीं हैं। कई जगहों पर बिजली खंभे लगभग गिरने को हैं, मगर इन्हें बदला नहीं जा रहा। महीनों से खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। अब बसंत ऋतु के आगमन के साथ तेज हवा बहने लगी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यह आठ तस्वीरें शहर में बिजली हादसों को कम करने के दावों की पोल खोल रहीं हैं। कई जगहों पर बिजली खंभे लगभग गिरने को हैं, मगर इन्हें बदला नहीं जा रहा। महीनों से खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। अब बसंत ऋतु के आगमन के साथ तेज हवा बहने लगी है। फिर मई-जून से आंधी व तूफान चलता है। ऐसे में यह खंभे कभी भी गिर सकते हैं और इनकी चपेट में आकर जान व माल का नुकसान हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग और कर्मचारी इन जर्जर खंभों की ओर ध्यान नहीं दे रहे।

कटघर थाने के पास

दयानंद डिग्री कालेज के सामने

खुशहालपुर

चक्कर की मिलक

स्टेशन रोड

आंबेडकर पार्क

लाजपत नगर

