एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, व्यापक मुद्दों पर हुई चर्चा
पेरिस। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत और यूक्रेन में हालात सहित अनेक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। जयशंकर, जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के बाद रविवार को फ्रांस पहुंचे थे। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया,” पेरिस पहुंच गया …
पेरिस। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत और यूक्रेन में हालात सहित अनेक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। जयशंकर, जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के बाद रविवार को फ्रांस पहुंचे थे। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया,” पेरिस पहुंच गया हूं। विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ अनेक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। द्विपक्षीय सहयोग, हिंद-प्रशांत, यूक्रेन तथा जेसीपीओए पर बातचीत में हमारे गहरे भरोसे और वैश्विक साझेदारी की झलक दिखाई दी। हिंद-प्रशांत पर यूरोपीय संघ मंत्रिस्तरीय मंच पर भागीदारी को लेकर उत्सुक हूं।”
Arrived in Paris.
Held wide-ranging and productive talks with FM @JY_LeDrian.
Discussions on bilateral cooperation, Ukraine situation,Indo-Pacific and JCPOA reflected our deep trust & global partnership.
Look forward to participating in EU Ministerial Forum on Indo- Pacific. pic.twitter.com/qo5PX3fAsA
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 20, 2022
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भारत और फ्रांस के बीच निकट सहयोग की सराहना की साथ ही दोनों विशेष रूप से व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान तथा नवाचार, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राजी हुए।
बयान में कहा गया,” इस प्रयास के हिस्से के रूप में दोनों पक्षों ने ‘नीली अर्थव्यवस्था और महासागर शासन पर भारत-फ्रांस रोडमैप’ को अंगीकार किया, जिसका उद्देश्य संस्थागत, आर्थिक, ढांचागत और वैज्ञानिक सहयोग के जरिए नीली अर्थव्यवस्था(ब्लू इकॉनमी) के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाना है।”
ये भी पढ़ें : अमेरिका का दावा- रूस ने यूक्रेन पर हमले की अंतिम तैयारी के दिए आदेश
