रामपुर : संदिग्ध हालत में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा/ रामपुर/अमृत विचार। टांडा क्षेत्र में सोमवार सुबह आम के पेड़ से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। टांडा क्षेत्र में रामपुर मार्ग स्थित बिजली घर के आम के बाग में …

टांडा/ रामपुर/अमृत विचार। टांडा क्षेत्र में सोमवार सुबह आम के पेड़ से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

टांडा क्षेत्र में रामपुर मार्ग स्थित बिजली घर के आम के बाग में लोगों ने पेड़ से एक युवक के शव को लटका देखा। जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। बाद में उसकी शिनाख्त नगर के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी 20 वर्षीय सनी पुत्र धर्मपाल सैनी के रूप में हुई है। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: दो दुकानों से डेढ़ लाख की चोरी, दी तहरीर

संबंधित समाचार