बरेली: ‘साहब… महिला के चंगुल से मेरे बेटे को छुड़ाओ, करवाती है मेरे ही घर में चोरी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नहर पार बिहारमान नगला में एक नाबालिग लड़के से उसके घर में ही चोरी कराने का मामला सामने आया है। ये आरोप पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला पर लगा है। बिहारमान नगला निवासी कदीर मोहम्मद ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र में …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नहर पार बिहारमान नगला में एक नाबालिग लड़के से उसके घर में ही चोरी कराने का मामला सामने आया है। ये आरोप पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला पर लगा है। बिहारमान नगला निवासी कदीर मोहम्मद ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि मोहल्ले की की रहने वाली 32 साल की रुखसार अपने पहले पति को छोड़ चुकी है और अब दूसरे पति के साथ भी नहीं रहती है।

जोकि उसके 17 साल के नाबालिग बेटे को अपने घर बुलाती है और दिन-रात अपने साथ रखती है। रुखसार कहती है कि मेरे चार बेटे हैं और अब मैंने राहिद को भी अपना बेटा बना लिया है। कदीर मोहम्मद का आरोप है कि रुखसार ने उसके बेटे को दो साल से अपने चंगुल में फंसा रखा है और मेरे घर में उससे चोरी करवाती है। वहीं बीती रात करीब आठ बजे भी उसका बेटा राहिद घर आया और अलमारी में रखे 20 हजार रूपये, सोने के झुमकी के साथ ही सोने का पैन्डिल निकाल कर रुखसार को दे आया।

इसका पता चलने पर जब उसने रुखसार से अपने रुपए और जेवर वापस मांगे तो उसने नहर पार के रहने वाले रिंकू आदिल और नासिर राशिद ने उसे बुरी तरह से पिटवाया। कदीर मोहम्मद ने अपने रुपए और जेवर दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जब वो अपने इसके लिए बेटे को मना करता है तो वह लोग उसे डराते और धमकाते हैं। इसके अलावा रुखसाना दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की भी धमकी देती है। पीड़ित ने अपनी और बेटे की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: किराया देने पहुंची महिला पर मकान मालिक के कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह नोंचा

संबंधित समाचार