अयोध्या: किसान सम्मान निधि के लिए अब KYC जरूरी, 31 मार्च तक कराएं अपडेट
अयोध्या। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को E-KYC करानी होगी । इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। E-KYC गांव के नजदीकी जन सेवा केंद्र पर करा सकते हैं। केवाईसी नहीं होने पर बाद में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किसान …
अयोध्या। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को E-KYC करानी होगी । इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। E-KYC गांव के नजदीकी जन सेवा केंद्र पर करा सकते हैं। केवाईसी नहीं होने पर बाद में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में किसान जल्द अपना केवाईसी करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत खेतीहर लघु व सीमांत किसानों को केंद्र सरकार साल में छह हजार रुपये देती है। इसमें दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक 10 किस्त जारी की जा चुकी है। अब हर लाभार्थी को ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। केवाईसी को बायोमेट्रिक या मोबाइल ओटीपी किसी भी प्रकार से किया जा जा सकता है। नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर केवाईसी कराया जा सकता है। अपने मोबाइल से भी यह केवाईसी हो सकता है।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब हर लाभार्थी किसान को ई-केवाईसी किया जाना है। इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। किसानों को चाहिए कि वह जल्द अपना ई-केवाईसी करा लें। इसके लिए किसानों को बैंक या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। गांव के जन सेवा केंद्र पर ही ई-केवाईसी कराई जा सकती है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भाजपा के खिलाफ भाकियू हुई लामबंद, कहा- इस बार बीजेपी को वोट नहीं देंगे समर्थक
