प्रयागराज में विपक्ष पर बरसीं मायावती, कहा- कांग्रेस ने अगर दलितों-गरीबों के लिए काम किया होता तो नहीं बनानी पड़ती पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी विधानसभा को देखते हुए राजनेता मैदान में कूद गए हैं। लगातार रैलियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती ने केपी कालेज में एक जनसभा की। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण के केंद्र में दलितों और विद्यार्थियों …

प्रयागराज। यूपी विधानसभा को देखते हुए राजनेता मैदान में कूद गए हैं। लगातार रैलियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती ने केपी कालेज में एक जनसभा की। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण के केंद्र में दलितों और विद्यार्थियों को रखते हुए कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो गरीब वर्ग का पार्टी ने कभी ध्यान नहीं दिया। मायावती ने कहा कि अगर कांग्रेस ने दलितों गरीबों के लिए कुछ किया होता तो हमें पार्टी बनाने की जरूरत ही नहींह होती। कांग्रेस को अब महिलाओं की याद आई है। मायावती ने सपा को घेरते हुए कहा  कि सपा के राज में हमेशा  गुंडे और मवाली और माफिया हावी रहे। जमीन पर कब्जे होते रहे और सपा देखते रही।

यह भी पढ़े: IND Vs SL: भारत के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, छह स्पिनर्स को मिली जगह

 

 

 

संबंधित समाचार