अयोध्या: आचार संहिता उल्लंघन पर सख्त हुआ प्रशासन, अब तक पांच पर दर्ज हुआ केस, 19,361 मामलों पर हुई कार्रवाई
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के तहत जनपद में अब तक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अब तक कुल पांच आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जनपद में पब्लिक …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव के तहत जनपद में अब तक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अब तक कुल पांच आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
जनपद में पब्लिक प्रापर्टी पर वाल राइटिंग, पोस्टर, बैनर आदि मामलों के तहत 37149 शिकायतों आई थी, जिसमें प्रत्याशियों द्वारा सम्बंधित भवन स्वामी के अनुमति के बिना उनकी निजी प्रापर्टी पर प्रचार की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें 19361 मामलों में कार्रवाई की गयी है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शिता तरीके से सम्पन्न कराने के लिए किसी भी प्रत्याशी व राजनैतिक पार्टी को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जयेगा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बदले सुर, प्रधानमंत्री के सलाहकार भारत के साथ व्यापार फिर खोलने के पक्ष में
